Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Vpb
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
X

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या: अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

इससे पहले भी जनवरी में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हो गया था। उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अस्पताल पहुंचे थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के सबसे प्रमुख संतों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया। वर्ष 1986 में वे राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने थे। इसके बाद 1992 में राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख बने और आज वे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

राम मंदिर आंदोलन के दौरान उन्होंने संतों को एकजुट करने, कानूनी लड़ाई और जनआंदोलन में अहम भूमिका निभाई। भूमि पूजन से लेकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा तक हर बड़े कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। महंत नृत्य गोपाल दास की उम्र 88 वर्ष है और बढ़ती उम्र के कारण उन्हें पहले भी कई बार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire