Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Headmaster Suspended : ‘जन गण मन’ की जगह धार्मिक नारे सिखाने का आरोप, हेडमास्टर सस्पेंड

मामले में पुलिस थाने में भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

Headmaster Suspended : ‘जन गण मन’ की जगह धार्मिक नारे सिखाने का आरोप, हेडमास्टर सस्पेंड
X

Headmaster Suspended : जांजगीर-चांपा। जिले में एक सरकारी स्कूल की प्रधान पाठक पर धार्मिक गतिविधियों और कथित धर्मांतरण को बढ़ावा देने के आरोपों के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने महिला हेडमास्टर लक्ष्मी देवी भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में पुलिस थाने में भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

मामला बलौदा स्थित पीएमश्री कन्या प्राथमिक शाला का है। ग्रामीणों ने जनसमस्या शिविर में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधान पाठक प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को राष्ट्रगान की जगह अन्य धार्मिक वाक्य सिखाती थीं। शिकायत में यह भी कहा गया कि बच्चों को हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ भड़काने और ईसाई रीति-रिवाज अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। ग्रामीणों ने वित्तीय अनियमितता और फर्जी बिल-वाउचर के आरोप भी लगाए।

शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधान पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद डीईओ ने मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए लक्ष्मी देवी भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा तय किया गया है।

मामले ने तूल पकड़ने के बाद बलौदा थाना में भी कार्रवाई की गई है। लोक शांति भंग होने और कथित धर्मांतरण गतिविधियों की आशंका को देखते हुए प्रधान पाठक के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire