Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक की मौत, घंटों मशक्कत के बाद शव को निकाले बाहर...

पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।

दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों वाहनों के चालक की मौत, घंटों मशक्कत के बाद शव को निकाले बाहर...
X

MP Accident : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रक ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कटनी-दमोहन मार्ग पर लाटपहाड़ी गांव के पास हुआ। बता दें कि ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 6893 और एमपी 20 एचबी 8962 की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह से एक-दूसरे में फंस गए। एक ट्रक में गेहूं लोड था, जबकि दूसरे ट्रक में चावल। ट्रकों की तेज रफ्तार के कारण यह दुर्घटना हुई।

MP Accident : घटना की सूचना मिलते ही रीठी थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा और सलैया चौकी की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। ट्रकों में फंसे शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव कार्य के लिए दो जेसीबी मशीन, एक हाइड्रा मशीन, कटर मशीन और एक क्रेन मशीन का सहारा लिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत रीठी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम-पते की जानकारी जुटाई जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire