Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हसदेव नदी हादसा, लापता छात्र का शव 72 घंटे बाद बरामद, 2 की तलाश जारी

हसदेव नदी हादसा, लापता छात्र का शव 72 घंटे बाद बरामद, 2 की तलाश जारी
X

कोरबा: कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित हसदेव नदी में डूबे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव मंगलवार को बरामद किया गया। 27 वर्षीय सागर चौधरी का शव जलकुंभी के नीचे फंसा मिला, जिसे एसडीआरएफ और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। दो अन्य छात्रों की तलाश अभी भी जारी है। यह घटना सोमवार सुबह की है, जब तीन छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे।

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, और उसके बाद लगातार खोजबीन शुरू हुई। रेस्क्यू टीम को हसदेव नदी के बिंझरा घाट के पास छात्रों की बाइक और कपड़े मिले, जिससे यह आशंका जताई गई कि वे नदी में डूब गए हैं। खोजबीन के दौरान एक छात्र का शव बरामद किया गया, जबकि दो अन्य छात्रों की तलाश जारी है।

लापता छात्रों की पहचान 18 वर्षीय आशुतोष सोनिकर, 19 वर्षीय बजरंग प्रसाद, और 26 वर्षीय सागर चौधरी के रूप में हुई है। सागर के शव मिलने से परिजनों का बुरा हाल है, और वे अब भी गहरे सदमे में हैं। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire