Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हर्षित सिंघानिया ने निभाया वादा, प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल को मिला नया एल्यूमिनियम फ्रेम

हर्षित सिंघानिया ने निभाया वादा, प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल को मिला नया एल्यूमिनियम फ्रेम
X

रायपुर: हर्षित सिंघानिया ने प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल के बच्चों की जरूरतों को समझते हुए एक अहम कदम उठाया। उन्होंने स्कूल के पुराने और जर्जर फर्नीचर की जगह नई एल्युमिनियम अलमारियां लगवाकर अपना वादा पूरा किया। इस बदलाव से स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों को अब पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। घटना तब की है जब हर्षित सिंघानिया एक कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा ब्लाइंड स्कूल पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल की वार्डन ने हर्षित को जानकारी दी कि स्कूल के पुराने फर्नीचर की हालत बहुत खराब है, जिससे बच्चियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वार्डन की बात सुनते ही हर्षित ने तत्परता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा, "मैं सुनिश्चित करूंगा कि बच्चियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। पुराने फर्नीचर को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।" हर्षित ने अपने वादे को निभाते हुए फर्नीचर को बदलवाया और नई अलमारियों की व्यवस्था की। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में फिर से स्कूल आकर बच्चियों के साथ समय बिताएंगे। हर्षित सिंघानिया का यह प्रयास समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire