Top
Begin typing your search above and press enter to search.

हर्षित सिंघानिया एंड टीम ने असहायों के साथ मनाया नए साल का जश्न, 500 से अधिक लोगों को बांटे भोजन के पैकेट

हर्षित सिंघानिया एंड टीम ने असहायों के साथ मनाया नए साल का जश्न, 500 से अधिक लोगों को बांटे भोजन के पैकेट
X

रायपुर: नए साल के मौके पर जहां शहरभर में जश्न और धूमधाम का माहौल था, वहीं एक समाजसेवी ने अपनी टीम के साथ असहाय और जरूरतमंदों के लिए एक अनूठी पहल की। हर्षित सिंघानिया और उनकी टीम ने 1 जनवरी को नया साल उन लोगों के साथ मनाया, जो जरूरतमंद थे और जिनके पास इस खुशी में शामिल होने का कोई साधन नहीं था। चर्चित समाजसेवी हर्षित सिंघानिया, जो फिलहाल शहर से बाहर हैं, ने अपनी टीम के माध्यम से यह नेक काम किया।





उनकी टीम ने 500 से ज्यादा खाद्य पैकेट असहाय लोगों और जरूरतमंदों को बांटे। इसके अलावा, मानव सेवा के साथ-साथ पशु सेवा का भी ख्याल रखा गया। गायों और कुत्तों को भी बिस्किट वितरित किए गए। हर्षित अभी सिटी से बाहर है लेकिन उन्होंने फोन के माध्यम से अपनी टीम के साथ संपर्क बनाए रखा और उन्हें इस अभियान के दौरान मार्गदर्शन दिया।


इस मुहिम की शुरुआत घड़ी चौक से की गई, जहां से टीम ने बंजारी दरगाह, सिविल लाइन काली मंदिर, रेलवे स्टेशन, राठौर चौक, श्रीनगर और GE रोड जैसे प्रमुख इलाकों में जाकर जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया। इस दौरान, टीम के सदस्य लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में घूमते हुए असहायों को भोजन मुहैया कराते रहे।





जब शहरभर में लोग नए साल के जश्न में व्यस्त थे, तब हर्षित सिंघानिया और उनकी टीम ने समाज में खुशियों को बांटने का अपना उद्देश्य पूरा किया। यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए भोजन का इंतजाम करने का एक प्रयास था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वास्तविक खुशी दूसरों की मदद करने में ही है।



हर्षित सिंघानिया की यह पहल समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाती है। उन्होंने इस बार भी साबित कर दिया कि असली जश्न और खुशी दूसरों के साथ बांटने में है। इस नेक कार्य की शहरभर में सराहना की जा रही है और हर्षित सिंघानिया की टीम ने एक बार फिर अपनी कार्यशैली से समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire