Create your Account
Hareli Tihar: छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार का उत्साह, सीएम हाउस से लेकर गांवों तक धूम
Hareli Tihar: रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व ‘हरेली तिहार’ आज पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व प्रकृति और कृषि की समृद्धि का प्रतीक है, जिसमें किसान अपने कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं और गेड़ी चढ़कर उत्सव का आनंद लेते हैं। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पूर्व सीएम बघेल के आवासों पर भव्य आयोजन हो रहे हैं।
सीएम हाउस में भव्य समारोह
रायपुर के सीएम हाउस में हरेली तिहार का शानदार आयोजन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने परिवार के साथ इस उत्सव में शामिल होंगे। यहां कृषि यंत्रों की पूजा, गेड़ी नृत्य, सावन झूला और रामायण पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन किसानों की समृद्धि के लिए प्रार्थना का केंद्र होगा।
पूर्व सीएम के निवास पर उत्सव
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पर भी हरेली तिहार पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पारंपरिक गीत, नृत्य और गेड़ी चढ़ने की गतिविधियां इस उत्सव को और रंगीन बनाएंगी।
हरेली: प्रकृति और कृषि का उत्सव
‘हरेली’ प्रकृति की हरियाली और कृषि संस्कृति का प्रतीक है। किसान खेतों में बोआई और रोपाई के बाद इस पर्व को मनाते हैं। घरों में गुड़ का चीला बनाया जाता है, कृषि औजारों की पूजा की जाती है और गांवों में ठाकुर देव को नारियल अर्पित किया जाता है। गेड़ी चढ़ने की परंपरा इस पर्व का अभिन्न हिस्सा है, जिसमें बच्चे और बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। प्रदेशभर में किसान सुबह से ही खेतों में फसलों की पूजा कर रहे हैं और अच्छी फसल के लिए महुआ के डंगाल लगा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तिल्दा-नेवरा के नए एसडीएम बने मुकेश कोठारी, आशुतोष देवांगन को मिली नई जिम्मेदारी
- 2. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

