Top
Begin typing your search above and press enter to search.

IPL में हार्दिक पांड्या से छीनी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, ये 360 प्लेयर संभालेगा टीम की कमान, जानें क्यों हुआ ऐसा

IPL में हार्दिक पांड्या से छीनी मुंबई इंडियंस की कप्तानी, ये 360 प्लेयर संभालेगा टीम की कमान, जानें क्यों हुआ ऐसा
X

मुंबई: मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल 2025 के पहले मैच से बाहर हो गए हैं। पिछले सीजन में धीमी ओवर गति के उल्लंघन के कारण उन पर एक मैच का निलंबन लगाया गया है। ऐसे में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ होने वाले उद्घाटन मुकाबले में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। इस मैच को आईपीएल का ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है, क्योंकि मुंबई और चेन्नई लीग की सबसे सफल टीमें हैं, दोनों ने पांच-पांच बार खिताब जीता है। फुटबॉल में बार्सिलोना और रियल मैड्रिड के बीच होने वाले मुकाबले की तर्ज पर यह नाम दिया गया है।

सूर्यकुमार यादव हाल ही में भारतीय टी20 टीम के कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ 4-1 से सीरीज जीत चुके हैं, हालांकि उनकी बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय रही। उन्होंने पांच मैचों में महज 38 रन बनाए। दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सूर्या भारतीय टीम के कप्तान हैं और मेरी अनुपस्थिति में वह सबसे बेहतर विकल्प हैं।"

टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने बताया कि बीसीसीआई ने पिछले सीजन में तीन बार धीमी ओवर गति के उल्लंघन के चलते पांड्या पर यह प्रतिबंध लगाया है। 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जहां टीम ने 14 में से 10 मैच गंवाए और सिर्फ चार जीते। यह पांड्या का कप्तान के तौर पर पहला सीजन था, जब उन्होंने रोहित शर्मा की जगह कमान संभाली थी, जिन्होंने टीम को पांच खिताब दिलाए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire