Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Hardik Natasha: 'प्यार घमंड नहीं करता, क्रोध नहीं करता, कभी अपमान नहीं करता', नताशा स्टेनकोविक के इंस्टाग्राम स्टोरी से मचा बवाल
Hardik Natasha: मनोरंजन डेस्क: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही में तलाक की घोषणा की थी। जिसके बाद से ये कपल सुर्ख़ियों में है। दरअसल कुछ दिनों पहले आई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उनके तलाक का असली कारण हार्दिक का घमंड था। अब नताशा स्टेनकोविक फिर से चर्चा में है। और वजह है उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी। इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि इन खबरों में कुछ न कुछ सच्चाई है।


Hardik Natasha: नताशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने प्यार के गुणों पर बात की। उन्होंने लिखा, "प्रेम धैर्यवान और दयालु होता है। यह ईर्ष्या और घमंड से दूर होता है। यह दूसरों का अपमान नहीं करता, न ही स्वार्थी होता है। प्रेम क्रोध नहीं करता और गलतियों का हिसाब नहीं रखता। यह बुराई से प्रसन्न नहीं होता, बल्कि सत्य से खुश होता है। प्रेम हमेशा सुरक्षा करता है, भरोसा करता है, आशा करता है, और संरक्षण करता है। प्रेम कभी असफल नहीं होता।" इस पोस्ट के बाद नताशा स्टेनकोविक के फैंस ने इसे हार्दिक के साथ उनके रिश्ते पर कटाक्ष माना, जो हाल ही में खत्म हुआ था।


Hardik Natasha: आपको बता दें कि, जुलाई में हार्दिक और नताशा ने एक संयुक्त बयान के जरिए अपने तलाक की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि चार साल साथ रहने के बाद, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है, और यह उनके लिए एक कठिन लेकिन सही निर्णय था। नताशा के इस पोस्ट ने फैंस के बीच इस तलाक के कारणों पर और चर्चा छेड़ दी है।


Related Posts
More News:
- 1. TMC को एक और झटका: राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक का इस्तीफा
- 2. Raigarh fake liquor: रायगढ़ में नकली लेबल और डुप्लीकेट होलोग्राम लगा कर बनते नकली ब्रांडेड शराब, एक गिरफ्तार, दो फरार
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब जन गण मन और वंदेमातरम के साथ सरस्वती वंदना अनिवार्य, आदेश जारी
- 4. CG Weather News : मानसून की आहट से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

