Breaking News
:

हर्षित नियो सिटी में हस्तांतरण प्रक्रिया अंतिम चरण में, रेरा के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई कर रही कंपनी,कहा-आवासीय सोसायटी को सौंपी जा चुकी हैं अधिकांश जिम्मेदारियां, वैधानिक हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया शेष

 Harshit Neo City: रायपुर/अमलेश्वर। हर्षित नियो सिटी परियोजना में कॉमन एरिया, सिंकिंग फंड एवं संबंधित परिसंपत्तियों के हस्तांतरण को लेकर चल रही प्रक्रिया पर प्रमोटर कंपनी हर्षित सिंघानिया बिल्डकॉन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि परियोजना के प्रबंधन से जुड़ी अधिकांश जिम्मेदारियां पहले ही सोसायटी को सौंपी जा चुकी हैं और अब केवल वैधानिक हस्तांतरण की औपचारिक प्रक्रिया शेष है।


1 जनवरी 2024 से सोसायटी के पास है रखरखाव की जिम्मेदारी


प्रमोटर कंपनी के अनुसार, कॉलोनी का दैनिक रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और संचालन 1 जनवरी 2024 से ही आवासीय सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है। निवासियों की सुविधाओं से जुड़े नियमित कार्यों का संचालन सोसायटी के माध्यम से हो रहा है। वर्तमान में केवल कॉमन एरिया, सिंकिंग फंड और संबंधित परिसंपत्तियों के औपचारिक दस्तावेजी हस्तांतरण एवं पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जानी है।


हस्तांतरण के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास


प्रमोटर कंपनी हर्षित सिंघानिया बिल्डकॉन ने स्पष्ट किया कि कॉमन एरिया और सिंकिंग फंड के विधिसम्मत हस्तांतरण के लिए कंपनी लगातार आवश्यक पहल कर रही है। कंपनी के अनुसार, समय-समय पर आवासीय सोसायटी को सूचना एवं आमंत्रण भेजकर दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया गया है। अधिकृत प्रतिनिधियों के माध्यम से भी आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए समन्वय स्थापित किया गया।


रेरा ने भी दिया है वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने का मार्गदर्शन


कंपनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ रेरा प्राधिकरण ने मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को कानून के अनुरूप हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया है। कंपनी का कहना है कि वह प्राधिकरण के निर्देशों का सम्मान करते हुए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है और सभी आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करने के लिए तैयार है।


स्टाम्प शुल्क रियायत से प्रक्रिया पूरी करने का बेहतर अवसर


प्रमोटर कंपनी हर्षित सिंघानिया बिल्डकॉन की ओर से हर्षित नियो सिटी आवासीय सोसायटी से अनुरोध किया है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क में उपलब्ध रियायतें हस्तांतरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अनुकूल अवसर है। इस अवधि का लाभ उठाकर शेष कानूनी औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा सकती हैं। कंपनी का कहना है कि हस्तांतरण की यह प्रक्रिया एकतरफा नहीं, बल्कि दोनों पक्षों की सहभागिता और कानूनी अनुपालन से ही पूरी हो सकती है। इसलिए कंपनी रेरा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी शेष औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।


आपसी सहयोग से जल्द पूरा होगा हस्तांतरण


कंपनी ने उम्मीद जताई है कि सकारात्मक संवाद और आपसी सहयोग के माध्यम से सभी शेष वैधानिक प्रक्रियाएं जल्द पूरी हो जाएंगी। इसके बाद परियोजना के निवासियों को एक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और संस्थागत प्रबंधन व्यवस्था का पूर्ण लाभ मिलेगा। कंपनी ने एक बार फिर जोर देकर कहा है कि, वह रेरा अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए हस्तांतरण प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Popular post

CG Cabinet Meeting
Mining Department team attacked, investigating illegal sand mining in Ambikapur,Gandhinagar Police Station, Sonhat, BJP leader murder, sand contract dispute
Chhattisgarh, Raipur Drugs Queen Navya Malik,ED Probe, Money Laundering,CG News

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us