Top
Begin typing your search above and press enter to search.

फोटोग्राफर से बाइक और इक्विपमेंट लूटने वाली महिला सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

फोटोग्राफर से बाइक और इक्विपमेंट लूटने वाली महिला सहित आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार
X

भोपाल। राजधानी भोपाल की बैरसिया पुलिस ने फोटोग्राफर के साथ लूट करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले फोटोग्राफर को एक बर्थ डे पार्टी के फोटोशूट करने के लिए आर्डर दिया था उसके बाद उसे सुनसान जगह पर बुलाकर फोटोग्राफी के काम में आने वाले इक्विपमेंट लूट लिए थे। इस गिरोह मे एक महिला भी शामिल है। गैंग के पास से पुलिस ने लूट का माल भी बरामद कर लिया है।

एसपी देहात प्रमोद सिन्हा ने खुलासा करते हुए बताया की पेशे से फोटो ग्राफर अजय कुशवाह ने उसके साथ लूट होने की जानकारी थाने में आकर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध कायम कर जांच शुरू की। तकनिकी जानकारी और मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर फोटो कैमरा मोबाइल और बाइक जप्त की। एसपी सिन्हा ने बताया कि फरयादी के पास एक अज्ञात नम्बर से महिला का फोन आया था। जिसमे महिला बोल रही थी कि बैरसिया मे बर्थडे पार्टी के फोटो और वीडियो बनाना है।

बात होने के बाद फरयादी महिला के बताये पाते पर पहुंच गया और महिला को कॉल किया महिला ने एक युवक को उसके पास भेज दिया युवक अजय को देवलखेडा रोड पर लेकर गया। देवलखेडा रोड पर उसके अन्य साथी मिले जिन्होने मोटर सायकिल , कैमरे, मोबाईल और वीडियो ग्राफी का सामान छीन लिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक रोड मेप तैयार किया सीसीटीवी फुटेज के आधार और मुखबिर की सुचना पर लूट के सभी आरोपीयों को बैरसिया से ही गिरफ्तार कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire