Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Hajj: 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे हज; सऊदी अरब ने वीजा पर लगाई रोक, जानें वजह

Vpb
Hajj: 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे हज; सऊदी अरब ने वीजा पर लगाई रोक, जानें वजह
X

Hajj: मुंबई: इस बार हज पर जाने की इच्छा रखने वाले लोग अपने 12 साल से कम उम्र के बच्चों को सऊदी अरब नहीं ले जा सकेंगे। सऊदी अरब सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए वीजा जारी नहीं किया है। इस कारण देशभर के 291 बच्चों के हज आवेदन रद्द हो गए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।

Hajj: उत्तर प्रदेश से इस बार 13,748 हज यात्रियों को रवाना किया जाना है। इनमें 18 बच्चे भी शामिल थे, जिनकी उम्र 12 साल से कम है। राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने एक सर्कुलर जारी कर सूचित किया है कि सऊदी अरब सरकार ने हज-2025 के लिए 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के वीजा पर रोक लगा दी है। इस प्रतिबंध के कारण देश के अलग-अलग राज्यों के 291 बच्चे हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे।

Hajj: यात्रा रद्द करने पर 14 अप्रैल तक कोई शुल्क नहीं

एसपी तिवारी ने बताया कि जिन आवेदन समूहों (कवर नंबर) में बच्चे शामिल हैं, उनमें अन्य हज यात्री हज पर जा सकेंगे। यदि कोई यात्री बच्चे के कारण अपनी यात्रा रद्द करना चाहता है और 14 अप्रैल तक ऑनलाइन या हज सुविधा ऐप के माध्यम से आवेदन करता है, तो उनकी यात्रा बिना किसी रद्द शुल्क के निरस्त कर दी जाएगी। हालांकि, 14 अप्रैल के बाद रद्द करने पर नियमानुसार शुल्क कटौती होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire