Create your Account
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: जिम ट्रेनर ने बिजनेसमैन की पत्नी की कर दी हत्या, आफिसर्स क्लब में दफना दी लाश, सबूत ठिकाने लगाने 22 बार देखी दृश्यम मूवी
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: कानपुर। कानपुर में जिम ट्रेनर विमल सोनी ने चार महीने पहले शेयर कारोबारी राहुल गुप्ता की 32 वर्षीय पत्नी एकता को अगवा कर मार डाला। जिम ट्रेनर विमल सोनी को जानने वाले लोगों, उससे हेल्थ टिप्स लेने वाले अफसरों और खिलाड़ियों ने सपने में नहीं सोचा होगा कि वह इतना शातिर है।
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: पुलिस सूत्रों के मुताबिक एकता के अपहरण से काफी पहले उसने साजिश का ताना-बाना रच लिया था। उसने अजय देवगन की फिल्म दृश्यम और दृश्यम-टू 22 बार देखी। एकता की हत्या के बाद उसकी लाश दफ्नाने के लिए विमल ने डीएम कैंपस में सेंध लगा दी। आफिसर्स क्लब में जहां अफसर रोज खेलने आया करते थे, एकता की लाश को दफ्न कर दिया।
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: एकता, छह महीने से ग्रीन पार्क के जिम में व्यायाम करने जाती थी। उसके गायब होने के बाद पति ने जिम ट्रेनर विमल सोनी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तब से पुलिस तलाश कर रही थी, लेकिन न एकता का सुराग मिला न विमल सोनी मिला। शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़े ट्रेनर की निशानदेही पर पुलिस ने एकता का शव डीएम कंपाउंड से सटे ऑफिसर्स क्लब में खुदाई के बाद बरामद कर लिया।
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: खुदाई के बाद आफिसर क्लब में एकता का सिर्फ कंकाल बरामद हुआ। पति ने बताया कि उसने शव की शिनाख्त एकता के लोअर और उसके बाल से की थी। यह परिसर डीएम के आवास से सटा है। करीब ही पुलिस लाइन और जेल भी है। कड़ी सुरक्षा में करीब दो घंटे की खुदाई के बाद कंकाल हो चुका शव बरामद किया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले विमल सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Gym Trainer Murdered Businessman Wife: फिल्म 'दृश्यम' में हत्या के बाद लाश उस जगह छिपाई जाती है, जहां थाना बन रहा है। सोच यह कि पुलिस कभी अपने ही थाने की खुदाई कर लाश तलाशने की नहीं सोचेगी। विमल को थाने में तो लाश दफ्न करने का मौका नहीं मिला पर उसने ‘किले’ जैसे डीएम कंपाउंड को जरूर चुन लिया। वह इलाके की कड़ी सुरक्षा, डीएम बंगले के सुरक्षा स्टाफ के बीच कैसे लाश वहां तक ले जा सका, यह बड़ा सवाल है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahashivratri 2026: कल है महाशिवरात्रि, भगवान शिव की कृपा पाने के लिए रखें व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
- 2. IND vs NAM : नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर!, बुमराह-सैमसन की हो सकती है वापसी
- 3. MP News : बाघ ने युवक पर किया हमला, घसीट कर झाड़ियो में ले गया और उतारा मौत के घाट
- 4. CG News: पूर्व सेवा अवधि की गणना समेत विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

