Create your Account
IND vs SA Guwahati Test: गुवाहाटी टेस्ट: दूसरे सत्र में भी विकेट को तरसे भारतीय गेंदबाज, लंच तक दक्षिण अफ्रीका 156/2
IND vs SA Guwahati Test: गुवाहाटी: गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में लंच ब्रेक तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 156 रन बना लिए हैं। शुरुआती दो सत्रों में मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्ण और मजबूत प्रदर्शन किया। हालांकि रन गति तेज नहीं रही, लेकिन बल्लेबाजों ने अवसर मिलने पर बेहतरीन शॉट्स खेले और भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा।
IND vs SA Guwahati Test: इस टेस्ट के लिए सत्रों के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 11 बजे पारंपरिक लंच की जगह चायकाल लिया गया, जबकि अब नियमित लंच ब्रेक घोषित हुआ है। पहले सत्र में भारत को मार्करम का विकेट मिला, जो 38 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। दूसरे सत्र की शुरुआत में कुलदीप यादव ने रेयान रिकेल्टन (35) को पवेलियन भेजकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
IND vs SA Guwahati Test: इसके बाद कप्तान तेम्बा बावुमा और ट्रिस्टन स्टब्स ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। दोनों के बीच अब तक 74 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है। लंच के समय बावुमा 36 और स्टब्स 32 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
IND vs SA Guwahati Test: मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। भारत ने दो बदलाव किए शुभमन गिल की जगह नीतीश रेड्डी और अक्षर पटेल की जगह साई सुदर्शन शामिल हैं। वहीं अफ्रीका ने कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी को मौका दिया है। लंच ब्रेक 40 मिनट का होगा, जिसके बाद दिन का अंतिम सत्र खेला जाएगा।
IND vs SA Guwahati Test: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम, रेयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोर्जी ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
Related Posts
More News:
- 1. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 2. DU Admission 2026: यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए 1.42 लाख से अधिक छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन, 67 कॉलेजों की 71 हजार सीटों पर होगा एडमिशन
- 3. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 4. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

