Create your Account
Gulmarg Cable Car : गुलमर्ग में बीच आसमान रुकी केबल कार, 300 पर्यटक फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Gulmarg Cable Car : श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। गोंडोला केबल कार सेवा में अचानक तकनीकी खराबी आने से सेवा बीच में रुक गई। इस घटना में करीब 300 पर्यटक केबल कार के डिब्बों में हवा में लटके रह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।
Gulmarg Cable Car : सेना, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची मौके पर
अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी समस्या के चलते गोंडोला सेवा को तुरंत रोक दिया गया। सूचना मिलते ही सेना की 9 राज राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। तंगमर्ग के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) और तहसीलदार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम पर्यटकों को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतार रही है।
Gulmarg Cable Car : महिलाएं और बच्चे हुए घबराए
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केबल कार के अचानक रुक जाने से पर्यटकों में खासकर महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई। कई पर्यटक घबराहट में चीखने लगे। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Gulmarg Cable Car : टेक्निकल टीम जुट गई सुधार कार्य में
इस बीच टेक्निकल टीम को घटनास्थल पर तैनात कर दिया गया है। टीम खराबी के कारणों का पता लगा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा मानकों की पूरी जांच के बाद ही केबल कार सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।
Gulmarg Cable Car : एशिया की सबसे ऊंची केबल कार सेवा
गुलमर्ग गोंडोला एशिया की सबसे ऊंची केबल कार सेवाओं में से एक है। हर साल यहां देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। इस घटना से पर्यटन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रविवार को ऑनलाइन प्रशिक्षण के आदेश का शिक्षकों ने किया विरोध, शनिवार को कराने की मांग
- 2. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 4. Angelina Jolie: पति ब्रैड पिट से तलाक के बाद छलका एंजेलिना जोली का दर्द, बोली- 10 साल से किसी को नहीं किया डेट...
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

