Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Gujarat News : एटीएस को मिली बड़ी सफलता, फैक्ट्री में दी दबिश, 51 करोड़ की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार...

Gujarat News : सूरत। गुजरात एटीएस की टीम ने गुरुवार को पलसाना के एक फैक्ट्री पर दबिश देकर भारी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थ जब्त किया है।

Gujarat News : एटीएस को मिली बड़ी सफलता, फैक्ट्री में दी दबिश, 51 करोड़ की ड्रग्स जब्त, तीन गिरफ्तार...
X
Gujarat News : सूरत। गुजरात एटीएस की टीम ने गुरुवार को पलसाना के एक फैक्ट्री पर दबिश देकर भारी मात्रा में ड्रग्स और नशीले पदार्थ जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 51 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
बता दें कि एटीएस की टीम को पलसाना के कारेली में स्थित फैक्ट्री में ड्रग्स की सूचना मिली थी। एटीएस को पता चला था कि ड्रग्स का गोरखधंधा रिहायशी इलाकों के बीच एक फैक्ट्री में चल रहा है। सूचना के आधार पर गुजरात एटीएस ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर दबिश देकर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया। इसके अलावा मौके से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

Gujarat News : गुजरात एटीएस के डिप्टी एसपी एस.एल. चौधरी ने बताया कि गुजरात एटीएस के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री में ड्रग्स बनाई जा रही है। जिसके बाद टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा। मौके से चार किलोग्राम हार्ड फॉर्म और 31 किलोग्राम लिक्विड फॉर्म में ड्रग्स बरामद किया गया है। कुल तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि चौथे आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीम मुंबई भेजी गई है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की कुल कीमत 51 करोड़ रुपये है। फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire