Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सरकार से आर पार की लड़ाई के मूड में अतिथि शिक्षक, जेलभरो आंदोलन की कर रहे तैयारी

सरकार से आर पार की लड़ाई के मूड में अतिथि शिक्षक, जेलभरो आंदोलन की कर रहे तैयारी
X
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था को चलाने वाले अतिथि शिक्षक लंबे समय से विभागीय एग्जाम लेकर नियमित करने की मांग कर रहे हैं। अतिथि शिक्षकों के द्वारा भोपाल में धरना प्रदर्शन किया गया था उसको लेकर पुलिस ने उनके ऊपर मामला दर्ज किया है। अब अतिथि शिक्षक सरकार से आर पार की लड़ाई करने के मूड को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं।

अतिथि शिक्षकों ने निर्णय लिया है कि जल्द ही वह जेल भरो आंदोलन करने वाले हैं। भोपाल में अतिथि शिक्षकों की बैठक आयोजित गई जिसमें उन्होंने अतिथि शिक्षकों पर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर हटाने की मांग की है। वहीं आठ सूत्रीय मांगें भी शासन के सामने रखी है। शिक्षकों के मुताबिक अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो हर जिले में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने तय स्थान पर बैठक करने से रोका।

अतिथि शिक्षक समन्वय समिति की प्रदेश स्तरीय में इस इस पर निर्णय लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील परिहार ने बताया बैठक में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने पर भी चर्चा की गई है। जिला स्तर पर संगठन का विस्तार किया जाएगा। पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। वर्तमान सत्र में कार्यरत हजारों अतिथि शिक्षकों को मानदेय नहीं मिला। दीपावली से पहले अतिथि शिक्षकों को मानदेय देने शासन से मांग की जाएगी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire