Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए आखिरी जंग आज, गुजरात और राजस्थान होंगे आमने सामने, कौन किस पर भारी? जानिए मैच से जुडी हर छोटी बड़ी अपडेट

GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2

Vpb
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए आखिरी जंग आज, गुजरात और राजस्थान होंगे आमने सामने, कौन किस पर भारी? जानिए मैच से जुडी हर छोटी बड़ी अपडेट
X

GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला 29 मई, शुक्रवार को मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएगी।

गुजरात का रिकॉर्ड भारी

आईपीएल में गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ काफी शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने सात मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को केवल तीन मुकाबलों में जीत मिली है। गुजरात की टीम इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। हालांकि दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन अलग रहा है। गुजरात को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई।

कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच और मौसम ?

मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलना आसान हो जाता है। इस मैदान पर आईपीएल में 200 से ज्यादा के स्कोर भी बने हैं। हालांकि एक मुकाबले में 111 रन का छोटा स्कोर भी सफलतापूर्वक डिफेंड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन करीब 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

लाइव प्रसारण

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी।

दोनों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरूख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा

राजस्थान रॉयल्स टीम: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पूंजा, बृजेश शर्मा


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire