Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात की पहले गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

Vpb
GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात की पहले गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
X

GT vs RR IPL 2026 Qualifier 2: मुंबई: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह अहम मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7 बजे हुआ।

टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है। वहीं गुजरात टाइटंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए साई किशोर को वापस शामिल किया है। आईपीएल इतिहास में गुजरात का पलड़ा राजस्थान पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने सात मैचों में जीत दर्ज की है। राजस्थान केवल तीन मुकाबले ही जीत सकी है। ऐसे में गुजरात इस रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेगी।

हालिया फॉर्म की बात करें तो गुजरात को पहले क्वालिफायर में आरसीबी के खिलाफ हार मिली थी, जबकि राजस्थान ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई। मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहले भी 200 से अधिक के स्कोर बन चुके हैं। हालांकि एक मैच में 111 रन का स्कोर भी सफलतापूर्वक बचाया गया था। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा। इम्पैक्ट खिलाड़ी: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधू, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट खिलाड़ी: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, अरशद खान।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire