Top
Begin typing your search above and press enter to search.

GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत

GT vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को 3 विकेट से हराया, कूपर कोनोली की नाबाद 72 रनों की पारी ने दिलाई जीत
X

GT vs PBKS IPL 2026: मुल्लांपुर: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का स्कोर बनाया, जिसे पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

GT vs PBKS IPL 2026: कूपर कोनोली रहे मैच के हीरो

पंजाब किंग्स की जीत के असली हीरो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली रहे। उन्होंने रनों का पीछा करते हुए 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। कोनोली मैच के अंत तक डटे रहे और गुजरात के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों पर 37 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

GT vs PBKS IPL 2026: गुजरात की बल्लेबाजी रही साधारण

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं रही। टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली। ग्लेन फिलिप्स (25), वाशिंगटन सुंदर (18) और साई सुदर्शन (13) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं। पंजाब किंग्स की गेंदबाजी में युवा तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाक ने 3 विकेट झटके। स्पिनर युजवेंद्र चहल को 2 विकेट मिले, जबकि मार्को यानसेन को 1 विकेट हासिल हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire