Breaking News
:

GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग-11

GT vs KKR IPL 2026

GT vs KKR IPL 2026: अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 25वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है।


GT vs KKR IPL 2026: कोलकाता की रणनीति

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के समय कहा कि टीम पहले बल्लेबाजी करके मजबूत शुरुआत करना चाहती है। उन्होंने कहा, “हम पासा पलटना चाहते हैं। T20 फॉर्मेट मोमेंटम का खेल है। अगर हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो लोग सराहना करेंगे, वरना आलोचना होगी।” कोलकाता इस सीजन में अब तक एक भी जीत नहीं हासिल कर पाई है और आज खाता खोलने के इरादे से उतरेगी।


GT vs KKR IPL 2026: प्लेइंग-11 में बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव किया गया है। एलन की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट को टीम में शामिल किया गया है।


कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-11:

टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।


गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11:

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


GT vs KKR IPL 2026: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं। गुजरात टाइटंस ने 3 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स केवल 1 मैच जीत सकी है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला। हेड-टू-हेड में गुजरात का दबदबा साफ दिख रहा है। गुजरात टाइटंस 4 मैचों में 2 जीत के साथ अंकतालिका में छठे स्थान पर है, जबकि कोलकाता अपनी पहली जीत की तलाश में है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us