Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GT vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पारी शुरू, देखें दोनों की प्लेइंग 11

Vpb
GT vs CSK IPL 2026: चेन्नई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, गुजरात की पारी शुरू, देखें दोनों की प्लेइंग 11
X

GT vs CSK IPL 2026: नई दिल्ली: IPL 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि टीम प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के इरादे से मैदान में उतरी है। वहीं गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।

मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अकील हुसैन और प्रशांत वीर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने भी एक बदलाव करते हुए साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है।

पिच रिपोर्ट

यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर-7 पर खेला जा रहा है। इस सीजन में इस पिच पर खेले गए पिछले मुकाबले में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में आज भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है। बल्लेबाजों के लिए यह पिच काफी मददगार मानी जा रही है, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। इम्पैक्ट खिलाड़ी: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire