Top
Begin typing your search above and press enter to search.

GST Scam : 144 करोड़ का GST घोटाला का खुलासा, मृतकों के नाम पर बनाई फर्जी फर्म, कारोबारी गिरफ्तार...

जांच में पता चला है कि अमन ने 2023 से 2025 तक 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाकर 26 करोड़ रुपये की GST चोरी की।

GST Scam : 144 करोड़ का GST घोटाला का खुलासा, मृतकों के नाम पर बनाई फर्जी फर्म, कारोबारी गिरफ्तार...
X

GST Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्टेट GST विभाग ने एक सनसनीखेज टैक्स चोरी के मामले का खुलासा किया है। विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कारोबारी अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है, जो अगस्त्य इंटरप्राइजेज और अग्रवाल इंटरप्राइजेज का संचालक है। जांच में पता चला है कि अमन ने 2023 से 2025 तक 144 करोड़ रुपये की फर्जी खरीद दिखाकर 26 करोड़ रुपये की GST चोरी की।

अमन अग्रवाल ने बोगस फर्मों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दुरुपयोग किया और कई जिलों के व्यापारियों को फायदा पहुंचाया। जांच में महावीर इंटरप्राइजेज, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेज, हुसैनी इंटरप्राइजेज, यूनिक इंटरप्राइजेज, अंसारी इंटरप्राइजेज और अगस्त्य इंटरप्राइजेज जैसी फर्जी फर्मों के नाम सामने आए हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस घोटाले में 2010 में मृत व्यक्तियों के नाम पर फर्जी फर्में बनाकर 2013 और 2015 में फर्जी खरीद दिखाई गई। इस तरह शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। GST विभाग ने अमन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire