Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GST Raid : टैक्स चोरी पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, अरिहंत स्टील का 90 लाख का स्टॉक सील, 16 करोड़ के टर्नओवर में मात्र 43 हजार का कर भुगतान...

सहयोगात्मक रवैये और कर चोरी की गहन जांच के लिए जीएसटी विभाग ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में व्यवसाय स्थल को सील कर दिया।

GST Raid : टैक्स चोरी पर स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, अरिहंत स्टील का 90 लाख का स्टॉक सील, 16 करोड़ के टर्नओवर में मात्र 43 हजार का कर भुगतान...
X

GST Raid : रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने नारायणपुर जिले के मेसर्स अरिहंत स्टील के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए व्यवसाय स्थल पर 31 मई 2025 को छापेमारी की। जांच में पाया गया कि व्यवसायी ने 2021-22 से 2024-25 तक 16 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर पर मात्र 43 हजार रुपये का कर भुगतान किया। इसके अलावा, 8.21 करोड़ रुपये की खरीद पर कोई ई-वे बिल जारी नहीं किया गया, जिससे बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए कर चोरी की पुष्टि हुई। विभाग ने 90 लाख रुपये के स्टॉक को सील कर दिया है।

जांच के दौरान जीएसटी अधिकारियों ने पाया कि अरिहंत स्टील के व्यवसाय स्थल पर कोई लेखा पुस्तकें या टैली जैसे सॉफ्टवेयर नहीं थे, जो जीएसटी नियमों के तहत अनिवार्य है। व्यवसायी ने दावा किया कि सभी बिल उनके कर सलाहकार द्वारा जारी किए जाते हैं, जिससे कर अपवंचन की आशंका और गहरी हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि माल की बिक्री आम उपभोक्ताओं को की गई, लेकिन बिल अन्य व्यवसायियों को बेचकर बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया गया, जिससे केंद्र और राज्य सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ।

व्यवसायी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए 10 लाख रुपये का कर भुगतान करने की बात कही, लेकिन स्टॉक के समर्थन में कोई दस्तावेज या लेखा पुस्तकें पेश नहीं कीं। इसके बजाय, व्यवसायी ने अपने परिचित मीडियाकर्मियों और अन्य व्यवसायियों को बुलाकर जांच टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। असहयोगात्मक रवैये और कर चोरी की गहन जांच के लिए जीएसटी विभाग ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में व्यवसाय स्थल को सील कर दिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire