Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GST Raid : तंबाकू व्यापारी पर जीएसटी का छापा, दस्तावेज खंगाल रही जांच टीम...

प्राथमिक जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं, जिनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।

GST Raid : तंबाकू व्यापारी पर जीएसटी का छापा, दस्तावेज खंगाल रही जांच टीम...
X

GST Raid : बिलासपुर। जीएसटी विभाग ने तंबाकू व्यापारी सुंदरदास एंड कंपनी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। जीएसटी चोरी की शिकायत पर विभाग की टीम ने कंपनी के प्रोपराइटर संजय आहूजा के घर और फैक्ट्री में छापा मारा। जांच के दौरान अधिकारियों ने व्यापार से जुड़े दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है।

GST Raid : सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी टीम सुबह-सुबह सरकंडा स्थित संजय आहूजा के आवास और उनकी फैक्ट्री पहुंची। टीम के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों, टैक्स रिटर्न और लेनदेन की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। इस दौरान, कंपनी से जुड़े प्रमुख लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि यह छापा जीएसटी चोरी की शिकायत के आधार पर डाला गया है।

GST Raid : विभाग को सूचना मिली थी कि कंपनी अपने टैक्स भुगतान में हेरफेर कर रही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जीएसटी अधिकारियों की टीम ने व्यापार से संबंधित रसीदें, बिक्री-पर्चियां, बिलिंग सिस्टम और अकाउंट बुक की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं, जिनका बारीकी से अध्ययन किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire