Top
Begin typing your search above and press enter to search.

GST Raid : जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में की छापेमारी, जांच शुरू...

जीएसटी टीम ने रेस्टोरेंट के सभी कागजातों को जब्त कर लिया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।

GST Raid : जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में की छापेमारी, जांच शुरू...
X

GST Raid : कवर्धा। जीएसटी विभाग की टीम ने कवर्धा बस स्टैंड स्थित न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में छापेमारी की। यह कार्रवाई बिलिंग को लेकर मिली शिकायत के बाद की गई। छापेमारी के दौरान 6 सदस्यीय जीएसटी टीम ने रेस्टोरेंट के कागजात और वित्तीय लेनदेन की जांच की। बता दें कि जीएसटी विभाग को न्यू कल्पना रेस्टोरेंट से जुड़ी बिलिंग और कर भुगतान को लेकर शिकायत मिली थी।

GST Raid : इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट पर छापा मारा। टीम ने रेस्टोरेंट के सभी वित्तीय दस्तावेजों, बिलिंग रिकॉर्ड और जीएसटी संबंधित कागजात की जांच की। जानकारी के मुताबिक, रेस्टोरेंट पर यह आरोप लगाया गया है कि वह अपने ग्राहकों को सही बिल जारी नहीं कर रहा है और जीएसटी नियमों का पालन नहीं कर रहा है।

GST Raid : इसके अलावा, रेस्टोरेंट के वित्तीय लेनदेन में अनियमितताएं भी पाई गई हैं। जीएसटी टीम ने रेस्टोरेंट के सभी कागजातों को जब्त कर लिया है और उनकी गहन जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire