Create your Account
GST Council Meeting Today: जीएसटी काउंसिल की बैठक आज, कई राज्यों के वित्त मंत्री रहेंगे मौजूद, क्या होगा सस्ता और किसके बढ़ सकता है दाम...
GST Council Meeting Today: नई दिल्ली/जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में शनिवार को आयोजित होने वाली जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य राज्यों के वित्त मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिनमें से इश्योरेंस सेक्टर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले जीएसटी को घटाने की संभावना है। वहीं, लक्जरी उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाने की भी चर्चा हो रही है। इसके अलावा, एविएशन टरबाइन फ्यूल को जीएसटी के स्लैब में लाने पर भी विचार किया जा सकता है। अब यह देखना है कि काउंसिल क्या निर्णय लेती है।
GST Council Meeting Today: 148 आइटम्स पर होगी चर्चा
बैठक में 148 आइटम्स पर चर्चा होगी। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन और छोटी पेट्रोल-डीजल गाड़ियाँ शामिल हैं, जिन पर जीएसटी रेट बढ़ाने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में इन पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जिसे बढ़ाकर 18 प्रतिशत करने की बात की जा रही है।
GST Council Meeting Today: टर्म लाइफ इंश्योरेंस पर बड़ी राहत की उम्मीद
आज की बैठक में टर्म लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाला जीएसटी हटाने की संभावना है। इसके अलावा, सीनियर सिटीजन के हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम को भी जीएसटी मुक्त किए जाने का प्रस्ताव हो सकता है। यदि यह फैसला लागू होता है तो 5 लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों को जीएसटी में राहत मिल सकती है।
GST Council Meeting Today: क्या महंगा हो सकता है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्जरी उत्पादों पर जीएसटी रेट्स को बढ़ाने का प्रस्ताव है। 25000 रुपये से अधिक कीमत वाली घड़ियों पर 18 प्रतिशत के बजाय 28 प्रतिशत जीएसटी लग सकता है। 15000 रुपये से ऊपर के जूते भी इस स्लैब में आ सकते हैं, जिन पर 28 प्रतिशत जीएसटी लग सकता है। इसके अलावा, रेडी-मेड कपड़ों पर भी जीएसटी में वृद्धि हो सकती है। 1500 रुपये से अधिक कीमत वाले कपड़ों पर जीएसटी 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया जा सकता है। वहीं, 1500 से 10,000 रुपये तक के रेडी-मेड कपड़ों पर 18 प्रतिशत और 10,000 रुपये से अधिक कीमत वाले कपड़ों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लागू हो सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल
- 2. CG News: 15 साल की ममता सरकार से ऊब चुके हैं लोग: साय, झारग्राम में बीजेपी उम्मीदवारों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- बंगाल में इस बार कमल खिलने को तैयार
- 3. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
- 4. Bengal Elections: मालदा कांड का मास्टरमाइंड बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बंग्लादेश भागने से पहले CID दबोचा लिया, आज पहुंचेगी एनआईए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

