Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

GST परिषद की बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किए अहम सुझाव

GST Council meeting: राजधानी दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में आज जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वस्तु एवं

GST परिषद की बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किए अहम सुझाव
X

रायपुर। GST Council meeting: राजधानी दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में आज जीएसटी परिषद की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वस्तु एवं सेवा कर (GST) के तहत क्षतिपूर्ति उपकर के भविष्य पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

GST Council meeting: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वित्त सचिव मुकेश बंसल बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल थे।

GST Council meeting: यह मंत्री समूह जीएसटी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत करेगा। जीएसटी परिषद, जो कि देश में अप्रत्यक्ष कराधान के समन्वय और एकरूपता के लिए जिम्मेदार संवैधानिक निकाय है, इन सुझावों पर विचार करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire