Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
GST Collection August 2025: जीएसटी कलेक्शन से भरा सरकार का खजाना, जानिए अगस्त में कितनी हुई कमाई
- Rohit banchhor
- 01 Sep, 2025
यह आंकड़ा 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक से ठीक दो दिन पहले जारी हुआ है, जो 3-4 सितंबर को होनी है।
GST Collection August 2025: नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह के अगस्त 2025 के आंकड़े जारी हो गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 6.5% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,86,315 करोड़ रहा, जो पिछले साल अगस्त 2024 में ₹1,75,000 करोड़ था। यह आंकड़ा 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक से ठीक दो दिन पहले जारी हुआ है, जो 3-4 सितंबर को होनी है।
आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी के प्रमुख घटक इस प्रकार रहे: केंद्रीय जीएसटी (CGST) ₹34,076 करोड़, राज्य जीएसटी (SGST) ₹42,854 करोड़, एकीकृत जीएसटी (IGST) ₹97,186 करोड़ और उपकर (Cess) ₹12,199 करोड़। आयात से प्राप्त कर में 1.2% की कमी देखी गई, जो ₹49,354 करोड़ रहा। जीएसटी रिफंड में सालाना आधार पर 20% की कमी आई, जो ₹19,359 करोड़ रहा। इसके बावजूद, शुद्ध जीएसटी राजस्व ₹1,67,000 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 10.7% अधिक है।
महाराष्ट्र नंबर.1, छोटे राज्यों में तेज वृद्धि
छोटे राज्यों में सिक्किम (39%), मेघालय (35%) और नगालैंड (33%) ने जीएसटी संग्रह में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। बड़े राज्यों में महाराष्ट्र ने ₹28,900 करोड़ के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें 10% की वृद्धि देखी गई। इसके बाद कर्नाटक (₹14,204 करोड़, +15%), तमिलनाडु (₹11,057 करोड़, +9%) और उत्तर प्रदेश (₹9,086 करोड़, +10%) का स्थान रहा। हालांकि, चंडीगढ़ (-12%), मणिपुर (-24%) और झारखंड (-1%) में संग्रह में कमी दर्ज की गई।
Related Posts
More News:
- 1. ESMA Act : एलपीजी किल्लत के बीच मोदी सरकार का बड़ा कदम, देश में लागू किया एस्मा, जानें क्या कहता है ये कानून
- 2. Raipur City News : राज्यसभा की दौड़ में लक्ष्मी वर्मा, CM विष्णु देव साय बने प्रस्तावक, विधानसभा में दाखिल किया नामांकन
- 3. Mahakaal Darshan: होली पर करें बाबा महाकाल के दिव्यदर्शन, देखें लाइव
- 4. CG News: साय कैबिनेट की बैठक आज, सत्र में पेश किए जाने वाले विधेयकों को मंजूरी, सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

