Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

उत्तराखंड नेशनल गेम्स में मप्र की टीमों का शानदार प्रदर्शन, आज भी जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक, 69 पर पहुंचा आंकड़ा

मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए

उत्तराखंड नेशनल गेम्स में मप्र की टीमों का शानदार प्रदर्शन, आज भी जीते 1 स्वर्ण, 1 रजत और 4 कांस्य पदक, 69 पर पहुंचा आंकड़ा
X

MP News : भोपाल। उत्तराखंड नेशनल गेम्स 2025 में आज मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए मलखम्ब में 1 स्वर्ण व 2 कांस्य, कैनोइंग में 1 रजत, रेसलिंग में 1 कांस्य और एथलेटिक्स में 1 कांस्य पदक आपने नाम किया। मलखम्ब टीम पुरुष चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की पुरुष टीम के खिलाडी – देवेन्द्र पाटीदार, कुन्दन कछावा, प्रणीत यादव, प्रणव कोरी, यतिन कोरी और युवराज घडके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज स्वर्ण पदक आपने नाम किया।

MP News : मलखम्ब में ही, एपरेटस – रोप, व्यक्तिगत महिला वर्ग मे मध्य प्रदेश की सिद्धि गुप्ता को कड़ी टक्कर के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। वहीँ मलखम्ब एपरेटस – हैंगिंग, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग मे मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने कांस्य पदक अर्जित किया। मलखम्ब में मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए, पुरुष और महिला दोनों वर्ग की सीनियर टीम चैंपियनशिप प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण पदक आर्जित किया है| यह मध्य प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि है।

MP News : कैनोइंग, विमेंस स्प्रिंट K2 500 मी., महिला वर्ग प्रतियोगिया में मध्य प्रदेश की डैली बिश्नोई और मनस्वानी स्वाईं की टीम ने, 1:58.037 मिनट का समय निकल कर, रजत पदक अपने नाम किया। वह मात्र 1.667 सेकंड से उत्तराखंड (समय – 1:56.370) की टीम के खिलाफ स्वर्ण पदक चुक गयीं। रेसलिंग, 77kg ग्रीको रोमन व्यक्तिगत पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के औरंगजेब को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

MP News : एथलेटिक्स, 5000 मी. रन, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के सुनील दावार ने 14:01.03 का समय निकल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। वह मात्र 1.03 सेकंड से रजत पदक से चुक गए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire