Top
Begin typing your search above and press enter to search.

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब उपलब्ध होगी ब्रांडेड शराब, जाने कहां मिलेगी

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब उपलब्ध होगी ब्रांडेड शराब, जाने कहां मिलेगी
X

रायपुर: छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए एक लंबा इंतजार खत्म हो गया है। आज से, राज्य के अधिकांश जिलों में सभी प्रमुख ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। छत्तीसगढ़ ब्रेवरेज कारपोरेशन ने 34 शराब कंपनियों के साथ नए एग्रीमेंट किए हैं और उच्च गुणवत्ता वाली अंग्रेजी शराब की 20 लाख पेटियों का ऑर्डर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत, राज्य की सभी शराब दुकानों में जल्द ही विभिन्न ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब उपलब्ध होगी।


पिछली सरकार द्वारा लागू किए गए एफएल-10 नियम के तहत शराब की खरीदी का काम बिचौलियों को सौंपा गया था। इस व्यवस्था के कारण शराब की उपलब्धता और ब्रांड विकल्पों में कमी आ गई थी। बिचौलिये मोटा कमीशन कमाने के लिए केवल उन्हीं ब्रांड्स की आपूर्ति करते थे, जिनसे उन्हें लाभ होता था, जिससे कई लोकप्रिय विदेशी ब्रांड्स बाजार से गायब हो गए थे।

हालांकि, हाल ही में सरकार बदलने के बाद पुराने सिस्टम को जुलाई में फिर से बहाल किया गया। आईएएस श्याम धावडे को बस्तर कमिश्नर के पद से वापस बुलाकर ब्रेवरेज कारपोरेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके परिणामस्वरूप, अब ब्रांड और स्टॉक की कोई कमी नहीं होगी।

ब्रेवरेज कारपोरेशन के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, 11 से 15 सितंबर के बीच शराब की दुकानों में सभी प्रमुख ब्रांड्स की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी। इससे छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को अब अपनी पसंदीदा शराब आसानी से मिल सकेगी, और वे अपने मनपसंद ब्रांड्स का आनंद ले सकेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire