Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मध्यप्रदेश में नए साल के स्वागत के लिए भव्य तैयारी, पर्यटन विभाग की होटलें पहले ही फुल

नए साल की पूर्व संध्या पर, पर्यटन विभाग ने शानदार आयोजन की योजना बनाई है।

मध्यप्रदेश में नए साल के स्वागत के लिए भव्य तैयारी, पर्यटन विभाग की होटलें पहले ही फुल
X

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश का पर्यटन क्षेत्र अब दुनियाभर के पर्यटकों के बीच एक प्रमुख आकर्षण बन चुका है। इस बार 31 दिसंबर को नए साल का स्वागत करने के लिए पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारी की है। खास बात यह है कि पहाड़ों की रानी पचमढ़ी, विश्व धरोहर स्थल खजुराहो, मांडू, महेश्वर, मढ़ई, बांधवगढ़, कान्हा, पेंच और सैलानी टापू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटन निगम की सभी होटलें और रेस्टोरेंट पहले ही पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। नए साल की पूर्व संध्या पर, पर्यटन विभाग ने शानदार आयोजन की योजना बनाई है।

MP News : 31 दिसंबर को, इन सभी प्रमुख स्थलों पर डीजे की धुनों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नाच-गाने के लिए विशेष मंच तैयार किए गए हैं। इन स्थानों पर गाला बफे डिनर का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही, नव वर्ष 2025 का स्वागत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर खास जादुई सजावट और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ पर्यटन निगम के विभिन्न वन्यजीव अभ्यारण्य और जंगलों के आसपास स्थित होटल और रेस्टोरेंट में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाने की तैयारी है।

MP News : एमपी टूरिज्म के होटल पलाश में विशेष आयोजन-

पर्यटन निगम के भोपाल स्थित होटल पलाश में 31 दिसंबर की रात आठ बजे से कई प्रकार के आयोजन होंगे। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए प्रीमियम ड्रिंक्स, अनलिमिटेड फूड और मस्ती से भरपूर गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाइव डीजे, डांस फ्लोर और ढोल की धुन पर नाचने-गाने का भी इंतजाम किया गया है। इसके अलावा, सभी के लिए लकी ड्रा ईनाम भी रखे गए हैं।

MP News : भोपाल में ऐसे होगा नए साल का स्वागत-

राजधानी भोपाल में पर्यटन निगम के विंड्स एंड वेव्स रेस्टोरेंट में विशेष रूप से नए साल के आयोजन के लिए टेबल बुकिंग की जा रही है। यहां विशेष रूप से तैयार व्यंजन और खाद्य सामग्री परोसी जाएगी। इसके अलावा, बार में 'बाय वन, गेट वन' ड्रिंक की सुविधा और म्यूजिकल नाइट, डांस फ्लोर, लाइव सिंगिंग, और आर्केस्ट्रा के साथ डीजे का आयोजन किया जाएगा। बुक की गई हर टेबल पर सरप्राइज गिफ्ट भी दिए जाएंगे। भोपाल में निगम के बड़े होटल, लेक व्यू रेसीडेंसी में भी लाइव डीजे, डांस फ्लोर, कपल डांस, वेज और नॉन-वेज गाला डिनर के साथ विशेष लकी ड्रा आयोजित किए जाएंगे। इसमें बेस्ट कपल, बेस्ट डांस, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट परफॉर्मेंस और क्विज इवेंट के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire