Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव का भव्य शुभांरभ,सीएम यादव हुए शामिल

जहां सभी प्रकार की कलाओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव का भव्य शुभांरभ,सीएम यादव हुए शामिल
X

MP News : भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में राष्ट्रीय स्तर का कला उत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विधायक भगवान दास सबनानी, मेयर मालती राय, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी मौजूद रहे।कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान हिमाचली, कश्मीरी, लद्दाख और कई अन्य जनजातीय क्षेत्रों की थीम पर छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत 'शुभ स्वागतम' से हुई।

MP News : मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कला उत्सव के उद्घाटन के दौरान कहा कि यह एक सुखद सहयोग है कि प्रधानमंत्री ने 2015 में कला उत्सव प्रारंभ करवाने का निर्णय लिया, जिससे स्कूली छात्रों की कला को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। उन्होंने भारतीय कला और संस्कृति की महिमा को साझा करते हुए कहा कि भारत देश का इतिहास बहुत समृद्ध है, और इस देश में मृत्यु के बाद को 'शांत होना' कहा जाता है, जो हमारी संस्कृति और आस्था को दर्शाता है।

MP News : मुख्यमंत्री ने गुरूकूल पद्धति का भी उल्लेख किया, जिसमें कला और विद्या को एक साथ देखा जाता था। उन्होंने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी कई कलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि बांसुरी वादन, विराट स्वरूप और योग विद्या जैसी कलाएं भारतीय संस्कृति के अभिन्न अंग हैं।मुख्यमंत्री ने इस कला उत्सव को एक मंच बताया, जहां सभी प्रकार की कलाओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire