Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Govinda-Sunita Divorce: क्या सच में सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे है एक्टर गोविंदा? जानिए कितनी है इसमें सच्चाई

Govinda-Sunita Divorce: क्या सच में सुनीता आहूजा से तलाक ले रहे है एक्टर गोविंदा? जानिए कितनी है इसमें सच्चाई
X

Govinda-Sunita Divorce: मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि 37 साल की शादी के बाद दोनों अलग होने की राह पर हैं।

Govinda-Sunita Divorce: रेड्डिट पोस्ट से शुरू हुई अफवाह

इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब एक रेड्डिट पोस्ट में दावा किया गया कि गोविंदा का किसी 30 साल की मराठी अभिनेत्री के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके चलते उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है। हालांकि, वह पोस्ट बाद में हटा ली गई, लेकिन खबर ने तूल पकड़ लिया।

Govinda-Sunita Divorce: अलग रहते हैं गोविंदा और सुनीता

सुनीता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। सुनीता अपने बच्चों, टीना और यशवर्धन, के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा पास के एक बंगले में। उन्होंने इसे अपने व्यस्त शेड्यूल का नतीजा बताया था, लेकिन अब इसे तलाक की अटकलों से जोड़ा जा रहा है। सुनीता ने एक पॉडकास्ट में यह भी कहा था, "किसी पुरुष पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 60 की उम्र के बाद लोग अजीब हरकतें करते हैं। गोविंदा अब 60 के हो गए हैं, कौन जानता है वे क्या कर रहे हैं?"

Govinda-Sunita Divorce: क्या सच में हो रहा है तलाक?

गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी, जब सुनीता महज 18 साल की थीं। दोनों के दो बच्चे हैं। इन अफवाहों के बीच ‘ग्रे डिवोर्स’ (50 की उम्र के बाद होने वाला तलाक) की चर्चा भी तेज है। हालांकि, गोविंदा और सुनीता की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire