Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

राज्यपाल के काफिले को देखना पड़ा भारी, ट्रैफिक जवान ने युवक को पीटा, देखें वीडियो...

पूरा मामला आनंद नगर चौराहे से गुजर राज्यपाल मंगू भाई पटेल के काफिले के दौरान का है।

राज्यपाल के काफिले को देखना पड़ा भारी, ट्रैफिक जवान ने युवक को पीटा, देखें वीडियो...
X

MP News : भोपाल। राजधानी के आनंद नगर चौराहे के पास ट्रैफिक कांस्टेबल द्वारा एक व्यक्ति के साथ बदसलूकी करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में ट्रैफिक हवलदार व्यक्ति को खींच कर नीचे फेंकते हुए नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कांस्टेबल ने युवक को थप्पड़ और लात भी मारी। पूरा मामला आनंद नगर चौराहे से गुजर राज्यपाल मंगू भाई पटेल के काफिले के दौरान का है।

MP News : एसीपी ट्रैफिक मिलन जैन ने बताया कि राज्यपाल के कारकेट के लिए ट्रैफिक हवलदार की ड्यूटी लगाई गई थी। जब काफिला आनंद नगर चौराहे के समीप से गुजरा तो शराबी व्यक्ति सड़क के किनारे खड़ा हुआ था। वह व्यक्ति राज्यपाल के काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसी को हटाने के लिए वह ट्रैफिक कांस्टेबल वहां पहुंचा था।

MP News : उन्होंने कहा कि जो मारपीट की गई वह गलत हैं। पूरे मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। सूत्रों की मानों तो डीसीपी यातायात संजय सिंह ने वीडियो को संज्ञान में लिया, रविवार को जांच कमेटी बनाई गई है, एसीपी ट्रैफिक मिलन जैन जांच कर रही है और उसके बाद आरक्षक पर कार्रवाई की जाएंगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire