Begin typing your search above and press enter to search.
राज्यपाल रमेन डेका की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई चर्चा
राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुड़ावेडी का उल्लेख किया, जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई।

नई दिल्ली। राज्यपाल रमेन डेका ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में राज्यपाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "आज नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।" इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
राज्यपाल रमेन डेका ने कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के आकांक्षी जिलों, ब्लॉक और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर अपनी प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास के लिए शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के आकांक्षी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
राज्यपाल ने विशेष रूप से बीजापुर जिले के माओवादी गतिविधियों से प्रभावित ग्राम मुड़ावेडी का उल्लेख किया, जहां सड़कों का विस्तार किया गया और प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ाई गई। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के बाद वंचित बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। इस मुलाकात और प्रस्तुतियों के माध्यम से राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और केंद्र सरकार से समर्थन की आशा जताई।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


