Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पुलिस स्मृति दिवस परेड में राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल, शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस परेड में राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल, शहीद जवानों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
X

रायपुर: रायपुर में आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष परेड कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। यह आयोजन चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर, माना में आयोजित किया जाएगा, और इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे होगी।

इस अवसर पर पिछले एक साल में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री उन शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने देश की सुरक्षा और जनता की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है। यह कार्यक्रम पुलिस बल की वीरता और बलिदान को सम्मानित करने का एक विशेष अवसर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire