Top
Begin typing your search above and press enter to search.

PF withdrawal limit : पीएफ से पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकार, 5 लाख रुपए तक कर सकेंगे विड्रॉल, जानें कब से होगा लागू

PF withdrawal limit : नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का कुछ अमाउंट पीएफ खाते में जमा होता है। पीएफ में जमा पैसे रिटायरमेंट के बाद ही मिलते हैं। लेकिन, कुछ आपातकालीन स्थिति में आप ये पैसा निकाल भी सकते हैं।

PF withdrawal limit : पीएफ से पैसा निकालने की लिमिट बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकार, 5 लाख रुपए तक कर सकेंगे विड्रॉल, जानें कब से होगा लागू
X

नई दिल्ली। PF withdrawal limit : नौकरीपेशा व्यक्ति की सैलरी का कुछ अमाउंट पीएफ खाते में जमा होता है। पीएफ में जमा पैसे रिटायरमेंट के बाद ही मिलते हैं। लेकिन, कुछ आपातकालीन स्थिति में आप ये पैसा निकाल भी सकते हैं।

PF withdrawal limit : मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पहले इसे निकालने की लिमिट 1 लाख रुपये थी, जिसे अब सरकार बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक कर सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि श्रम और रोजगार मंत्रालय की सुश्री सुमिता डावरा ने इसके प्रपोजल को अप्रूवल दे दिया है। पिछले हफ्ते सीबीटी की मीटिंग रखी गई थी।

PF withdrawal limit : कब बढ़ेगा पीएफ विड्रॉल लिमिट

इस मीटिंग के दौरान ये फैसला किया कि पीएफ विड्रॉल लिमिट को बढ़ाया जाएगा। ये मीटिंग जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में 28 मार्च को आयोजित की गई थी। ईपीएफओ के सेंट्रल प्रोविडेंट कमिश्नर, रमेश कृष्णमूर्ति भी इस मीटिंग में शामिल हुए थे।

PF withdrawal limit : मीटिंग में हुई इस सुझाव को अप्रूवल के लिए सीबीटी भेजा जाएगा। अगर सीबीटी से इसे अप्रूवल मिलता है, तो पीएफ विड्रॉल लिमिट को बढ़ा दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल 2024 को पीएफ विड्रॉल लिमिट 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई थी। वहीं अप्रैल 2020 से ईपीएफओ द्वारा ऑटो पीएफ विड्रॉल शुरू किया गया था।

PF withdrawal limit : पीएफ से कब निकाले जा सकते हैं पैसे

कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर पीएफ से ज्यादा से ज्यादा 50 फीसदी तक पैसा निकाल सकता है। इसे ही ईपीएफओ (PF), ईपीएफ लोन कहती है। आप कुछ परिस्थितियों में ईपीएफ से पैसे निकाल सकते हैं। जैसे इमरजेंसी, घर खरीदना, शादी और बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए पीएफ से पैसे निकाले जा सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire