Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ सरकार, 3 सालों तक डाली जाएगी खातों में राशि

सभी किसान जो जैविक खेती करते हैं उनको प्रोत्साहन देने के लिए 3 साल तक उनके खातों में सरकार सीधी राशि डालेगी।

जैविक खेती करने वाले किसानों के साथ सरकार, 3 सालों तक डाली जाएगी खातों में राशि
X
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और किसान नेता के तौर पर देश में अपनी अलग छवि बना चुके केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगले 3 सालो तक जैविक खेती करने वाले किसानों के खातों में पैसे डाले जाएंगे। सरकार सीधे किसानों के बैंक अकाउंट को लिंक कर यह राशि डालेगी। दरअसल राज्यों के साथ केंद्र सरकार इस समय प्राकृतिक जैविक खेती करने पर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

ऐसे में कई किसानों ने जैविक खेती करना शुरू कर दिया है, लेकिन जैविक खेती करने के कारण सही उत्पादन 3 साल तक नहीं हो पता है। उसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह सभी किसान जो जैविक खेती करते हैं उनको प्रोत्साहन देने के लिए 3 साल तक उनके खातों में सरकार सीधी राशि डालेगी। आगे उनन्होंने कहा कि जो भी किसान प्राकृतिक खेती करना शुरू करेगा यह बात सच है कि पहले साल दूसरे साल क्योंकि कि जब तक जमीन वैसी है, तो उत्पादन थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन तीसरे साल तक आकर वो पूरा रिकवर हो जाता है।

इसलिए 3 साल तक किसान को कम से कम हम कंपनसेट करने के लिए कुछ पैसा सीधे उसके खाते में डालेंगे।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे संबोधन देते हुए कहा कि देश में प्राकृतिर खेती हम करना चाहते हैं। केमिकल फ्री खेता से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहेगा। इससे फसलों में पानी कम लगेगा, खाद्य और यूरिया का खर्चा कम हो जाएगा। उत्पादन की लागत घटने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ रहेगा। इस योजना के लिए जल्दी ही एक बैठक बुलाई जाएगी। फिर इस योजना को विस्तार से आगे बढ़ाया जाएगा।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire