Top
Begin typing your search above and press enter to search.

देव स्थानों को लेकर सरकार गंभीर, सरकारी मंदिरों की भूमि पर कब्जा करने वालों का अतिक्रमण हटाएगी सरकार

देव स्थानों को लेकर सरकार गंभीर, सरकारी मंदिरों की भूमि पर कब्जा करने वालों का अतिक्रमण हटाएगी सरकार
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में शासकीय मंदिरों के आसपास व मंदिर परिसर में अतिक्रमण करने वालों की अब खैर नहीं है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार शासकीय मंदिरों को लेकर गंभीर नजर आ रही है कम डॉक्टर मोहन यादव ने मंदिरों के आसपास व परिसर से अतिक्रमण हटाने निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देव स्थानों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकारी मंदिरों की भूमि पर कब्जा करने वालों का अतिक्रमण सरकार हटाएगी। मुख्यमंत्री ने यह ऐलान राज्य विधानसभा में किया है। यह मामला प्रश्नकाल के दौरान घटिट्या विधायक सतीश मालवीय ने उठाया था।

उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के मंदिरों में अतिक्रमण है। मंदिरों का जीर्णोद्धार भी नहीं हो पा रहा है। धर्मस्व मंत्री मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि इसको लेकर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए जा रहे हैं, वे कार्रवाई करेंगे। लोधी ने कहा कि मंदिरों का जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव प्राप्त होने पर कार्य के औचित्य एवं बजट की उपलब्धता के आधार पर स्वीकृति प्रदान की जाती है। यदि ऐसा कोई प्रस्ताव देवस्थानों के बारे में विधायक के पास है, तो मुझे प्रस्ताव दें। जिन देवस्थानों के बारे में उन्होंने यहां अवगत कराया है, तो हम उन पर निश्चित तौर पर कार्रवाई करेंगे।

हमारी सरकार मंदिरों के जीर्णोद्धार करने का काम करेगी। मामले में हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि कलेक्टरों के पास काम बहुत रहता है। इसलिए इसको लेकर एक समिति बनाई जाए, जो मंदिरों का काम देखे। ऐसा कोई नियम और नीति बनाई जाए, जिससे मंदिरों के जीर्णोद्धार और कब्जा हटाने की कार्रवाई लगातार चलती रहे। मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब पक्ष और विपक्ष दोनों तैयार हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि रही बात अतिक्रमण हटाने की, तो बेजा कब्जा हटाने का काम सरकार करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire