Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 39 नई डायलिसिस मशीनें, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 39 नई डायलिसिस मशीनें, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
X
रायपुर: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों को जल्द ही 39 नई डायलिसिस मशीनें मिलेंगी। इस संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

एमओयू के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन एक महीने के भीतर 39 डायलिसिस मशीनें स्वास्थ्य विभाग को निशुल्क प्रदान करेगा। ये मशीनें उन जिलों और स्थानों पर लगाई जाएंगी, जहां डायलिसिस की मशीनें पुरानी हो चुकी हैं या जहां मरीजों की संख्या अधिक है। इन मशीनों के मिलने से डायलिसिस के लिए मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पहल को राज्य हित में बताते हुए कहा कि यह कदम मरीजों को राहत प्रदान करेगा। इसके साथ ही, मशीनों की मरम्मत और देखरेख की जिम्मेदारी फेयरफैक्स इंडिया चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा निभाई जाएगी।

इस अवसर पर आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रितुराज रघुवंशी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। राज्य में डायलिसिस सेवाओं को सुदृढ़ करने के इस प्रयास से मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी, और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire