Top
Begin typing your search above and press enter to search.

वन ग्राम रहवासियों को सरकार ने दिया वनोपज बेचने का अधिकार

वन ग्राम रहवासियों को सरकार ने दिया वनोपज बेचने का अधिकार
X
भोपाल। श्योपुर जिले के वीरपुर में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के प्रशिक्षण और जागरुकता सम्मेलन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। डॉ. यादव ने कहा कि वनोपज बेचने का अधिकार वन ग्राम के निवासियों को दिया गया है। राज्य में पेसा एक्ट का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस मौके पर 57 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने वीरपुर में कॉलेज खोलने और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि रोजगार के सभी क्षेत्रों में प्रयास करने के साथ ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम निवासियों को अनुदान दिया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर श्योपुर को जनजातीय प्रमाण-पत्र बनाने और उनके वितरण कार्य को तेजी से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव में बसने के लिए आबादी के लिए आवश्यकता और सुविधा अनुसार नवीन आबादी का क्षेत्र निर्मित किया जाए।

चंबल पर बनेगा पेंटुल पुल :

डॉ. यादव ने कहा कि वीरपुर के क्षेत्रीय विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वीरपुर में नंदी गांव से गवघाट तक चंबल नदी पर पेंटुल पुल बनाया जाएगा।

स्व. दंडोतिया की छतरी पर माल्यार्पण

मुरैना जिले के ग्राम सुरजनपुर में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिता स्व. अमर सिंह दंडोतिया की छतरी पर माल्यार्पण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन और सीएम राइज स्कूल का भूमिपूजन किया। स्व. दंडोतिया के नाम पर स्वास्थ्य केंद्र के नामकरण का ऐलान किया गया। इस मौके पर सीएम डॉ यादव ने वीडी की माताजी से आशीर्वाद लिया।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire