Breaking News
CG News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन विस्तार, जगदलपुर सिटी और बेमेतरा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
MP News : किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
CG Accident : जशपुर बस हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, 6 की मौत, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश
CG News: गंगरेल बांध में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता 11 मार्च को, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Create your Account
Google TV Remote: न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट, खुद पड़े-पड़े होगा चार्ज रिमोट, जानें कैसे
Google TV Remote: टेक डेस्क: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इन दिनों एक ऐसे अनोखे रिमोट की चर्चा है जिसने बैटरी बदलने और चार्जिंग की परेशानी को पूरी तरह खत्म करने का वादा किया है। Google TV प्लेटफॉर्म के लिए पेश किया गया यह नया G32 स्मार्ट रिमोट Ohsung Electronics द्वारा बनाया गया है, जिसमें Epishine की एडवांस इंडोर सोलर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यही वजह है कि यह रिमोट किसी भी तरह की लाइट LED बल्ब, CFL, टीवी स्क्रीन की चमक या कमरे की हल्की प्राकृतिक रोशनी से खुद ही चार्ज होता रहता है।
Google TV Remote: रिमोट के फ्रंट और बैक, दोनों तरफ सोलर सेल लगाए गए हैं, जिससे यह उल्टा पड़े होने पर भी चार्ज होता रहता है। इसमें एक इनबिल्ट रिचार्जेबल बैटरी है जो लगातार खुद चार्ज होते रहती है। कंपनी का दावा है कि यह तकनीक ई-वेस्ट को कम करने में बड़ी भूमिका निभाएगी, क्योंकि हर साल करोड़ों डिस्पोजेबल बैटरियां फेंकी जाती हैं जो पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं।
Google TV Remote: Epishine का कहना है कि आने वाले समय में कई और गैजेट्स जैसे स्मार्ट कीबोर्ड्स, थर्मोस्टैट्स और विभिन्न IoT डिवाइसेस भी इसी तरह की सोलर-पावर्ड तकनीक पर आधारित होंगे।
Google TV Remote: फिलहाल यह G32 रिमोट किसी Chromecast या Google TV डिवाइस के साथ उपलब्ध नहीं है। यह एक रेफरेंस मॉडल है, जिसे टीवी निर्माता कंपनियां अपने नए Google TV सेट्स में शामिल करने का विकल्प रखती हैं। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में यह मार्केट में नजर आएगा। हालांकि अभी इसकी कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। भविष्य की टेक्नोलॉजी सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल भी होने जा रही है जहां आपका टीवी रिमोट कभी बैटरी खत्म होने के कारण बंद नहीं होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistani drone: पुंछ में LoC पार से घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, इंडियन आर्मी ने फायरिंग कर खदेड़ा
- 2. CG Crime : खेत में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 3. T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल मैचों के लिए ICC का बड़ा ऐलान, भारत के इस अंपायर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 4. Mahakaal Darshan: स्वयं भू बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

