Top
Begin typing your search above and press enter to search.

त्यौहारी सीजन से पहले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 200 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी

महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है. खासतौर पर देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में, इसलिए रेलवे को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां

त्यौहारी सीजन से पहले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 200 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी
X
मुंबई: हर साल गणेश चतुर्थी पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने विशेष ट्रेनें शुरू करने की पुष्टि की है। महाराष्ट्र के मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल धनराज नीला ने कहा, "इस साल भी सेंट्रल रेलवे ने भगवान गणेश के भक्तों के लिए कई ट्रेनें शुरू की हैं। हमने सामान्य ट्रेनों के अलावा 202 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। ये स्पेशल ट्रेनें 1 सितंबर से शुरू होंगी। इन ट्रेनों की बुकिंग कल यानी 21 जुलाई से शुरू हो जाएगी"

बता दें, महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है. खासतौर पर देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में, इसलिए रेलवे को महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां करनी पड़ती हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire