Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सोने की फैक्ट्री से डेढ़ करोड़ की गोल्ड पाउडर की चोरी, 6 आरोपी चढ़ें पुलिस के हत्थे...

पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी तस्वीरें फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थीं।

सोने की फैक्ट्री से डेढ़ करोड़ की गोल्ड पाउडर की चोरी, 6 आरोपी चढ़ें पुलिस के हत्थे...
X
Crime News : सूरत। महिधरपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मेजरिया ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड की सोने की फैक्ट्री से 27 अक्टूबर को करीब 1.45 करोड़ रुपये की कीमत के 1822 ग्राम रिफाइंड गोल्ड पाउडर की चोरी हुई, जिससे शहर में हड़कंप मच गया। इस वारदात को अंजाम देने में फैक्ट्री का एक कर्मचारी ही शामिल था, जिसने अन्य चोरों को चोरी करने की जानकारी और योजना दी थी। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी तस्वीरें फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई थीं।


Crime News : बता दें कि चोरों ने फैक्ट्री के पीछे पेड़ पर चढ़कर छत तक पहुंचने का तरीका अपनाया। फिर उन्होंने वेंटिलेशन के लिए लगे एग्जॉस्ट फैन की जगह को तोड़कर रिफाइनिंग विभाग में प्रवेश किया। इस दौरान फैक्ट्री का कर्मचारी अनु कुमार निषाद, जो इस साजिश का मुख्य सूत्रधार था, बाहर निगरानी कर रहा था। अनु कुमार डेढ़ महीने पहले ही इस फैक्ट्री में नौकरी पर लगा था और उसने वहां सोने के भंडार की जानकारी अपने साथियों को दी थी, जिसके बाद उन्होंने चोरी की योजना बनाई।


Crime News : पुलिस की कार्रवाई और जांच
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और पूछताछ के दौरान कर्मचारी अनु कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस योजना को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी सोने की रिफाइनिंग फैक्ट्री में काम कर चुके हैं और सोना रिफाइन करने की प्रक्रिया से भली-भांति परिचित थे।


Crime News : डीसीपी का बयान
सूरत पुलिस के डीसीपी विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि अनु कुमार को फैक्ट्री में अधिक मात्रा में सोने के आने की जानकारी थी, जिसके बाद उसने इस चोरी को अंजाम देने का मन बना लिया था। आरोपी के अनुसार उसने अपने साथियों को यह सूचना देकर चोरी की योजना बनाई थी। इस चोरी से फैक्ट्री के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं, और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire