Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Gold Flake Cigarettes Seized: बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार

Gold Flake Cigarettes Seized: बिलासपुर। शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार क्षेत्र से डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट की खेप पकड़ी।

Gold Flake Cigarettes Seized: बिलासपुर में नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट का भंडाफोड़, ग्राहक बनकर पहुंची दिल्ली आईटीसी, रोजाना लाखों का कारोबार
X

Gold Flake Cigarettes Seized: बिलासपुर। शहर में नकली सिगरेट के बड़े कारोबार का खुलासा हुआ है। ITC Limited की दिल्ली टीम ने ग्राहक बनकर कार्रवाई करते हुए व्यापार विहार क्षेत्र से डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट की खेप पकड़ी। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

Gold Flake Cigarettes Seized: जानकारी के अनुसार, व्यापार विहार स्थित मालधक्का इलाके में एक कारोबारी द्वारा नकली सिगरेट की सप्लाई की जा रही थी। टीम ने मौके से करीब 5 लाख रुपये मूल्य की चार कार्टन सिगरेट बरामद की है।

Gold Flake Cigarettes Seized: ग्राहक बनकर किया खुलासा

सूचना मिलने पर दिल्ली से आई टीम ने पहले शहर के पान ठेलों से सैंपल लेकर जांच की, जिसमें सिगरेट नकली पाई गई। इसके बाद टीम ने दुकानदारों से सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई और ग्राहक बनकर संपर्क किया।

Gold Flake Cigarettes Seized: कारोबारी ने उन्हें महाराणा प्रताप चौक स्थित निगम कॉलोनी के पास बुलाया, जहां थोक सप्लायर रोशन चंदानी की फर्म तक टीम पहुंची। जांच के दौरान सिगरेट पैकेट, होलोग्राम और स्टिक का मिलान करने पर माल नकली निकला।

Gold Flake Cigarettes Seized: टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जब्त सिगरेट को थाने लाया गया। थाना प्रभारी एसआर साहू के अनुसार, मामले में जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

Gold Flake Cigarettes Seized: रोजाना लाखों का कारोबार

जानकारी के मुताबिक, इस नेटवर्क के जरिए रोजाना करीब 2 लाख रुपये से अधिक की नकली सिगरेट बाजार में खपाई जा रही थी। यह सिगरेट शहर के छोटे-बड़े दुकानदारों को थोक में सप्लाई की जा रही थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire