Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Gold And Silver Prices: आज सोने-चांदी में भारी गिरावट: चांदी ₹4800 तक टूटी, जानिए सोने का हाल

Gold And Silver Prices

Gold And Silver Prices: आज सोने-चांदी में भारी गिरावट: चांदी ₹4800 तक टूटी, जानिए सोने का हाल
X

Gold And Silver Prices: मुंबई: सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को लगातार दूसरी गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजार में सोने का भाव 1,145 से 1,230 रुपये तक गिरकर एमसीएक्स पर लगभग 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भारी गिरावट देखी गई, जहां कीमत 4,000 से 5,000 रुपये तक लुढ़ककर 2.35-2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1.54 लाख से 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना 1.41-1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold And Silver Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमतों पर दबाव रहा। स्पॉट गोल्ड 0.4-1% गिरकर 4,990-5,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे फिसल गया, जबकि स्पॉट सिल्वर में 2-3% की तेज गिरावट के साथ 74-75 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold And Silver Prices: गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का मिश्रित प्रभाव है। जनवरी में उपभोक्ता महंगाई उम्मीद से कम रही, लेकिन रोजगार वृद्धि मजबूत होने से फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर अनिश्चितता बनी हुई है। बाजार का मानना है कि 18 मार्च की बैठक में दरों में कोई बदलाव नहीं होगा, हालांकि जून-जुलाई तक कटौती की संभावना मजबूत है। ब्याज दर कटौती की उम्मीदें सोने को सपोर्ट देती हैं, लेकिन फिलहाल अनिश्चितता दबाव बनाए हुए है।

Gold And Silver Prices: निवेशकों की नजर अब फेड के मिनट्स, Q4 जीडीपी आंकड़ों और कोर PCE इंडेक्स पर टिकी है। भूराजनीतिक मोर्चे पर ईरान के राजनयिक बयान से बाजार भावना प्रभावित हुई, जबकि अमेरिका में प्रेसिडेंट्स डे और एशिया में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों से ट्रेडिंग वॉल्यूम कम रहा, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire