Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Gold and Silver Prices: सोना ₹6400 टूटा, चांदी ₹14000 से ज्यादा सस्ती हुई, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Vpb
Gold and Silver Prices: सोना ₹6400 टूटा, चांदी ₹14000 से ज्यादा सस्ती हुई, जानें सर्राफा बाजार का हाल
X

Gold and Silver Prices: नई दिल्ली: बीते कारोबारी सप्ताह में सोना और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं में मजबूती दर्ज की गई, जिससे पूरे सप्ताह की गिरावट कुछ हद तक कम हो गई। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया कमजोरी के बाद निवेशकों के लिए यह खरीदारी का अच्छा अवसर हो सकता है।

सप्ताह के अंत में लौटी तेजी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर शुक्रवार को सोना 147 रुपये की बढ़त के साथ 1,50,675 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी 418 रुपये चढ़कर 2,46,604 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। कारोबार के दौरान सोना 1,51,053 रुपये और चांदी 2,47,000 रुपये के स्तर तक पहुंची, हालांकि मुनाफावसूली के कारण ऊपरी स्तर पर टिक नहीं सकी।

स्थानीय बाजार में भी नरमी

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। वहीं चांदी की कीमत 2,42,582 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। सप्ताहभर में सोना करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये तक सस्ती हुई।

कीमतों में गिरावट की वजह

विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण सोना-चांदी पर दबाव बना रहा। हालांकि सप्ताह के अंत में वैश्विक तनाव कम होने के संकेतों से बाजार में सुधार देखने को मिला।

निवेशकों के लिए सलाह

केडिया एडवाइजरी के मुताबिक लंबी अवधि के निवेशक सोने में 1.40 लाख से 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। ब्रोकरेज का अनुमान है कि अगले छह महीनों में अनुकूल परिस्थितियों में सोना 1.60 लाख से 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire