Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका, 24 कैरेट सोना 24 घंटे में ₹8438 हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें आज का भाव

Gold and Silver Prices

Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका, 24 कैरेट सोना 24 घंटे में ₹8438 हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें आज का भाव
X

Gold and Silver Prices: नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के भाव में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी उछाल देखा गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी दोपहर 12 बजे के रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 1,50,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जो सोमवार के दोपहर रेट 1,42,270 रुपये से 8,438 रुपये महंगा है। इसी तरह चांदी बिना जीएसटी 2,55,372 रुपये प्रति किलो पर खुली, जो सोमवार के 2,36,496 रुपये से 18,876 रुपये उछली हुई है।

Gold and Silver Prices: सोमवार के बंद भाव की तुलना में आज सोना 1,962 रुपये बढ़कर 1,50,708 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, जबकि चांदी 4,128 रुपये गिरकर 2,55,372 रुपये प्रति किलो पर आई। जीएसटी सहित 24 कैरेट सोने का भाव अब 1,55,229 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का 2,63,033 रुपये प्रति किलो है। प्लैटिनम भी 5,220 रुपये चढ़कर 68,390 रुपये पर पहुंच गया।

Gold and Silver Prices: विभिन्न कैरेट में तेजी दर्ज की गई। 14 कैरेट सोना 1,148 रुपये बढ़कर 88,164 रुपये (जीएसटी सहित 90,808 रुपये), 18 कैरेट 1,471 रुपये चढ़कर 1,13,303 रुपये (जीएसटी सहित 1,16,421 रुपये), 22 कैरेट 1,798 रुपये महंगा होकर 1,38,049 रुपये (जीएसटी सहित 1,42,190 रुपये) और 23 कैरेट 1,955 रुपये उछलकर 1,50,105 रुपये (जीएसटी सहित 1,54,608 रुपये) प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold and Silver Prices: हालांकि, सोना अपने ऑलटाइम हाई 1,76,121 रुपये से 25,413 रुपये और चांदी 29 जनवरी के रिकॉर्ड 3,85,933 रुपये से 1,30,561 रुपये नीचे है। IBJA दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे रेट जारी करता है, इसलिए शाम तक बदलाव संभव है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक संकेतों और हालिया गिरावट के बाद मुनाफावसूली के कारण यह तेजी आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire