Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
रंगोली बनाती लड़कियों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, वीडियो वायरल...
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Video Viral : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक भयावह घटना हुई, जिसमें एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने दो लड़कियों को कुचल दिया। यह हादसा एरोड्रम थाना क्षेत्र में हुआ जब प्रियांशी प्रजापत 21 वर्ष और नव्या प्रजापत 14 वर्ष अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने इन दोनों को रौंद दिया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़कियां सड़क किनारे सुरक्षित बैठी हैं और अचानक एक कार आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। कार के चालक ने दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।
Video Viral : बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस 40 सेकंड के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कार इतनी तेजी से चल रही थी कि उसने एक पल में ही दोनों लड़कियों को टक्कर मार दी। वीडियो में एक गुलाबी साड़ी पहने महिला भी दिखाई देती है, जो कार से बाल-बाल बच गई, लेकिन हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। चालक ने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे बेटमा क्षेत्र से हिरासत में ले लिया है। हादसे के बाद लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Video Viral : इंदौर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि हादसे के बाद से ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने अपनी उम्र केवल 17 साल बताई है, जो अभी पुष्टि के अधीन है। डीसीपी ने बताया कि वह एक परिचित की कार चला रहा था और दुर्घटना के बाद कार जब्त कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Video Viral : हादसे के बाद का माहौल-इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित जयभवानी नगर मेन रोड पर अनियंत्रित कार लहराते हुवे मकान से जा टकराई। कार चला रहा युवक घटना स्थल से भाग गया। घटना में घर के बाहर खेल रही दो बच्चियों के घायल होने की सूचना है।
— Rakesh Yadav (@RakeshY29718307) October 28, 2024
पुलिस ने घटना स्थल से कार को जब्त किया । pic.twitter.com/u3MZXnbDcj
इस दुखद घटना से पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। सीसीटीवी फुटेज में हादसे की भयानकता स्पष्ट देखी जा सकती है, जिसने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बिना उचित लाइसेंस और अनुभव के किसी किशोर को वाहन चलाने की अनुमति कैसे मिल गई। पुलिस ने कहा है कि आरोपी की उम्र की पुष्टि की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


